Sep 5, 2026

नाबालिग के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



गोण्डा -थाना को0कर्नलगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0-489/2026 धारा 64(1),191(2), 115(2), 352, 351,(3), 137(2), 64(2)(M) बीएनएस 5(j)(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मन्नान पुत्र इन्सान अली को रेवाडी रोड, निकट बैरागीपुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.08.2026 को थाना को0कर्नलंगज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना को0कर्नलगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को विपक्षी मन्नान द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। कुछ समय बाद विपक्षी के परिजनों द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी पुत्री का जबरन निकाह कराया गया। दिनांक 06.06.2026 को उसकी पुत्री के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके जेठ उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया। तहरीर के आधार पर थाना को0कर्नलंगज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
जिसमें आज दिनांक 04.09.2026 को थाना को0कर्लनंगज पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त मन्नान पुत्र इन्सान अली को रेवाडी रोड, निकट बैरागीपुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: