Aug 31, 2026

रोडवेज बस और पिकअप में टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा घायल

बदायूं - रोडवेज बस और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई,
हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। भीषण हादसे में घायल लोगों में 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज हेतु सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया, घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

No comments: