करनैलगंज/ गोण्डा सोमवार को तहसील सभागार में उस वक्त भावुक पल देखने को मिला, जब अपनी हंसमुख शैली, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग और समाज में अलग पहचान रखने वाले राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय सेवानिवृत्त हुए।
लंबे समय तक राजस्व विभाग में ईमानदारी से सेवा देने वाले श्री पांडेय के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में राजस्व परिवार और उनके शुभचिंतकों द्वारा फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
31 अगस्त को दो कानूनगो एक साथ हुए रिटायर
इस गरिमामय समारोह में एक साथ दो अनुभवी कानूनगो राम बहादुर पाण्डेय व वीरेंद्र बहादुर पाठक सेवानिवृत्त हुए। दोनों अधिकारियों के योगदान को याद कर कई वक्ताओं की आंखें भर आईं।
वक्ताओं ने कहा कि, राम बहादुर पांडेय ने कभी भी अपने पद का अहंकार नहीं किया। वे हमेशा छोटे से छोटे लेखपाल से लेकर किसान तक की बात को धैर्य से सुनते थे। ऐसे अधिकारी विरले ही होते हैं।
मंच पर मौजूद रहा पूरा राजस्व परिवार और शुभचिंतक
समारोह की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार अतुल पाल एवं नायब तहसीलदार विकास राज ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment