गोण्डा - जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 06.09.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 38 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। परामर्श के दौरान 06 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।
Sep 6, 2026
परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 02 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment