‘संध्या संवाद’ के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
गोण्डा - देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद बहराइच के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, राजकीय इन्दिरा उद्यान में नवनिर्मित सिंथेटिक पाथ-वे का उद्घाटन किया तथा कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर आमजन, कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
राजकीय इन्दिरा उद्यान में 460 मीटर सिंथेटिक पाथ-वे का किया उद्घाटन
आयुक्त ने राजकीय इन्दिरा उद्यान में विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत ₹113 लाख की लागत से निर्मित 460 मीटर लम्बे सिंथेटिक पाथ-वे का उद्घाटन किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पार्क का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आयुक्त ने पार्क की बेहतर साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि उद्यान को आकर्षक, उपयोगी एवं सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक बनाए रखा जाए। उन्होंने पार्क की स्वच्छता एवं रखरखाव की व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सिंथेटिक पाथ-वे के निर्माण से पार्क में आने वाले लोगों को भ्रमण एवं वॉकिंग में सुविधा होगी। उद्यान के सौन्दर्यीकरण के लिए अलंकृत पौधों के साथ शोभाकार एवं सुगंधित पुष्पों के पौधों का रोपण भी कराया जाएगा। आगन्तुकों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा हेतु पार्क में आर.ओ. की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश
आयुक्त ने राज्य योजना के अंतर्गत ₹5059.15 लाख की लागत से बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ (एसएच-30) मार्ग के विभिन्न हिस्सों में लगभग 18 किलोमीटर लम्बाई के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ₹636.50 लाख की लागत से घाघरा नदी के बाएं तट पर बेलहा-बेहरौली तटबंध के कि.मी. 40.100 पर 450 मीटर लम्बाई के स्पर निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मैनपावर लगाकर कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।
बेलहा-बेहरौली तटबंध के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत तटबंधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने तटबंधों की लगातार निगरानी करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
तदोपरांत आयुक्त ने विकासखंड चित्तौरा के ग्राम अहिरोरा संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर भी ग्रामीण से मुलाकात की और विभिन्न लाभार्थी परक योजना महिलाओं एवं पुरुषों को लाभान्वित किया गया इस दौरान बच्चों को स्टडी टेबल का वितरण भी किया गया जिसे पाकर खिल उठे चेहरे।
No comments:
Post a Comment