Aug 21, 2026

वांछित अभियुक्त को महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार, कब्जे से ₹5,44,000/- नगद एवं 04 अदद पीली धातु के टुकड़े बरामद

  गोण्डा - जिले में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 268/2026, धारा 316(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विट्ठल बाबू सिंघाडे को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5,44,000/- नगद एवं 04 अदद पीली धातु के टुकड़े बरामद किया गया 

 घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी अजय मराठा उर्फ आबासो पुत्र सयाजी जगदाले, निवासी मूलतः सतारा, महाराष्ट्र, की कस्बा धानेपुर स्थित दुकान से उनके यहां काम करने वाले विट्ठल बाबू सिंघाडे द्वारा लगभग 100 ग्राम सोना एवं ₹50,000/- नगदी का गबन कर फरार हो गया था। जिसके संबंध में थाना धानेपुर में वादी के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा के आदेश के क्रम में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं गबन की सम्पत्ति की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त विट्ठल बाबू सिंघाडे को उसके निवास स्थान गावडे मला येलावी, थाना तासगांव, जनपद सांगली, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर गबन से संबंधित ₹5,44,000/- नगद एवं 04 अदद पीली धातु के छोटे टुकड़े बरामद किए गए। 
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय तासगांव, जनपद सांगली, महाराष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। इसके उपरान्त अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु स्थानीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विट्ठल बाबू सिंघाडे पुत्र बाबू सिंघाडे, निवासी गावडे मला येलावी, थाना तासगांव, जनपद सांगली, महाराष्ट्र।

बरामदगी-
1. ₹5,44,000/- (पाँच लाख चौवालीस हजार रुपये) नगद।
2. 04 अदद छोटे पीली धातु के टुकड़े


No comments: