गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 258/2026 धारा 3/5A/8 उ0प्र0गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों- अखिलेश वर्मा पुत्र बद्री विशाल निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना कोठी जिला बाराबंकी को ग्राम उस्मानपुर के बाहर कोठी जैतपुर मार्ग पर थाना कोठी जनपद बाराबंकी से तथा प्रकाश में आये अभियुक्त प्रशान्त वर्मा पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना असन्द्रा जिला बाराबंकी को सिधौरा कोरवा मार्ग से जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.07.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोवंशीय तस्कर एक बलेनो कार को आगे-आगे चलाकर डीसीएम वाहन में गोवंशीय पशुओं को बर्बरता पूर्वक रस्सियों से बांधकर अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल गड़ेरियन पुरवा-कोल्हमपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर कार चालक अय्याज पुत्र मोईद निवासी जगनपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पीछे से आ रहे डीसीएम वाहन की जानकारी मिली। इसी बीच डीसीएम वाहन चालक व कुछ अन्य साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 गोवंशीय पशु रस्सियों से बर्बरता पूर्वक बंधे हुए मिले। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को मुक्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया तथा बलेनो कार व डीसीएम वाहन को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित प्रभारी नवाबगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें गठित पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में गौ तस्कर मोफीद व अय्याज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें आज दिनांक 04.08.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्तों अखिलेश वर्मा पुत्र बद्री विशाल निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना कोठी जिला बाराबंकी को ग्राम उस्मानपुर के बाहर कोठी जैतपुर मार्ग पर थाना कोठी जनपद बाराबंकी से तथा प्रकाश में आये अभियुक्त प्रशान्त वर्मा पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना असन्द्रा जिला बाराबंकी को सिधौरा कोरवा मार्ग से जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment