Aug 4, 2026

थाना को0 देहात की टीम ने 5,619 रुपए वापस कराई

 थाना को0 देहात की टीम ने 5,619 रुपए वापस कराई

गोंडा,। ऑपरेशन साइबर कवच के तहत थाना को0 देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने शुक्रवार को एक साइबर फ्रॉड के मामले में पीड़िता मीना पाण्डेय के खाते से हटाई गई 5,619 रुपए की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस अधीक्षक गोंडा  विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में यह त्वरित कार्रवाई की गई।प्राप्त शिकायत के अनुसार मीना पाण्डेय ने थाना को0 देहात की साइबर हेल्पडेस्क में अपनी राशि फ्रॉड होकर गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंक व इंटरमीडियरी संस्थानों से संपर्क कर तत्काल वैरिफिकेशन और रिकवरी प्रक्रिया आरंभ कर दी। त्वरित समन्वय के परिणामस्वरूप 5,619 रुपए पीड़िता के खाते में वापस क्रेडिट कर दिए गए।पैसे वापस मिलने के बाद पीड़िता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात की साइबर टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज कराना ही धनवापसी की संभावना बढ़ाता है।पुलिस ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी की घटना होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें। सूचना में विलंब होने पर अपराधी धन निकाल लेते हैं और धन वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहती है। साथ ही लोगों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, OTP, बायोमेट्रिक डाटा, पैन या आधार कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।साइबर सुरक्षा के उपयोगी सुझाव भी जारी किए गए हैं — ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें, केवल भरोसेमंद वेबसाइटों से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें, मजबूत पासवर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत बैंक व थाना गठित साइबर सेल को सूचित करें।

No comments: