Aug 25, 2026

विद्युत चालित चाक के लिए चयन साक्षात्कार 31 अगस्त को







गोण्डा   -  उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना के अंतर्गत विद्युत चालित चाक मशीन के लिए ऑनलाइन नामांकन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जो 20 अगस्त 2026 को आयोजित चयन साक्षात्कार में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, उनके लिए पुनः साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन 31 अगस्त  को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार, गोण्डा में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे साक्षात्कार में राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) के साथ समय से उपस्थित हों।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने अथवा निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।

No comments: