Jul 26, 2026

जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 


गोण्डा - वादी शीतला प्रसाद पुत्र रामफेर निवासी लौव्वाबीरपुर पडाईनपुरवा थाना नवाबगंज द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 24.07.2026 को वह अपना खेत देखने गया था कि विपक्षीगण बिना हदबन्दी व पैमाइस के उनका जमीन अपने खेत में मिलकर मेड़ बाँध लिए थे। जिसके सम्बन्ध में पूछने पर विपक्षीगण एक राय होकर कुदाल, लाठी डण्डो, भाला आदि से मारने लगे। परिजनों ने आवाज सुनकर बचाने आये उन्हे भी जाने मारने की नियत से मारने पीटने लगे जिससे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0- 264/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109(1), 352, 351(3),118(2) बी0एन0एस0 बनाम रामसजन आदि 06 नफर आरोपी अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
जिसमे आज दिनांक 26.07.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तों - 01. रामसजन यादव पुत्र रामनरेश यादव, 02. पिन्टू पुत्र राम सजन, 03. नितिन पुत्र स्व0 जगप्रसाद को महगूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: