Jul 26, 2026

सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा देगी डीएम को ज्ञापन



गोण्डा - विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को ज्ञापन दिया जाएगा। जिले के वरिष्ठ सपा नेता सूरज सिंह ने एक जानकारी देते हुए बताया कि देश में चल रहे छात्र आंदोलन, जौहर विश्वविद्यालय का ध्वस्तीकरण का विरोध एवं जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार, खाद की समस्या, सिलेंडर की समस्या, शहर में जलभराव, बिजली की समस्या, जर्ज़र तार - ट्रांसफ़ार्मर, खाद समस्या, पुलिस उत्पीड़न, अस्पताल-सी एच सी-पी एच सी एवं मेडिकल कॉलेज की दुर्व्यवस्था,बजाज चीनी मिल का गन्ना भुगतान, बाढ़-कटान, सीवरलाइन, नगर में जाम की समस्या, तहसील में भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर की समस्या, पार्किंग की समस्या तथा छुट्टा जानवर आदि समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी गोण्डा को ज्ञापन दिया जाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी समाजवादी दिनांक 27 जुलाई दिन सोमवार समय 11 बजे स्थान "कमल हंस" नगर कोतवाली गोण्डा के सामने से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचेंगे।


No comments: