गोण्डा - भारतीय जनता पार्टी में बतौर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके राहुल सिंह चौहान का नाम साइबर क्राइम में शामिल होने की चर्चाआम है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसपुर, आटा निवासी राहुल सिंह चौहान व उनकी शिल्पी सिंह समेत 5 पर लाखों की धोखधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने राहुल सिंह चौहान, उनकी पत्नी शिल्पी सिंह, रजनीश रौशन, दीपक कुमार और आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक गुफरान, नदीम अहमद, शिवा, बैकुंठ कुमार, कृष्ण कुमार गोस्वामी, अजय मौर्य और नूर मोहम्मद ने संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गुफरान ने 37 लाख रुपये, बैकुंठ कुमार ने 54.60 लाख रुपये, अजय मौर्य ने 7 लाख रुपये, कृष्ण कुमार गोस्वामी ने 3.50 लाख रुपये तथा नदीम अहमद, शिवा और नूर मोहम्मद ने 2.10-2.10 लाख रुपये निवेश किए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कुल करीब 1.08 करोड़ रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए गए। और लाभ दिलवाने के लिए लालच दिया गया और बाद में मुकर गया जब पीड़ितों ने पैसा वापस मांगा तो टाल मटोल करने लगे |
Jul 9, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment