गोण्डा - जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गोण्डा द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत दाल, मक्का एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत उन्नत टूलकिट वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 13 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण (दाल), 14 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण तथा 15 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण (मक्का) से संबंधित आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। सभी साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गोण्डा में संपन्न होंगे।
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment