करनैलगंज/गोण्डा - बुधवार को सरयू नदी में नहाने आए चार बच्चों में से एक बच्चा डूब गया। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर बच्चे की तलाश में जुट गया। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटराघाट स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए निशांत 16 वर्ष पुत्र अंजनी निवासी रेरुआ बालपुर अपने साथियों के साथ साथ आया था, इसी दौरान वह नदी में डूब गया। निशांत के नदी में डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे,हल्का लेखपाल विकास सिंह सहित अन्य लोग सरयू घाट पहुंच गए और नदी में डूबे निशांत की तलाश हेतु गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक शव की तलाश जारी रही । उधर निशांत के नदी में डूबने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि निशांत के पिता अंजनी परिवार की जीविका हेतु अमृतसर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
Jul 1, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment