Jul 29, 2026

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व।



 करनैलगंज/ गोण्डा - गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बस स्टॉप स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ धाम मंदिर पर सोमेश नाथ महराज जी के सानिध्य में गुरु पूजन के साथ ही विशाल भंडारा आयोजित कर गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास व भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहां एक ओर अयोध्या धाम से आए गुरु सोमेश नाथ जी महराज का बाल योगी श्री गणेश जी द्वारा माल्यार्पण फल और मिष्ठान्न के साथ गुरु पूजन किया गया। वहीं क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह द्वारा बाल योगी श्री गणेश नाथ महराज जी का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

No comments: