Jul 30, 2026

48 घंटे में खुला मामला: पयागपुर में बीसी संचालक से लूट — चार गिरफ्तार, ₹2,10,400 व असलहा बरामद

48 घंटे में खुला मामला: पयागपुर में बीसी संचालक से लूट — चार गिरफ्तार, ₹2,10,400 व असलहा बरामद

पयागपुर (बहराइच) — पयागपुर थाना क्षेत्र के भीगुरी पुल के पास दो दिन पहले हुई कट्टे की नोक पर इंडेन बैंक के BC संचालक अयोध्या प्रसाद से लूट मामले का पुलिस ने तेज़ कार्रवाई कर महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹2,10,400 नकद, एक तमंचा, एक कारतूस, एक POS मशीन और संबंधित प्रपत्र बरामद किए गए हैं।घटना के समय नकाबपोश बदमाशों ने सेंटर की ओर जा रहे पीड़ित को रोका और रकम छीन ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पयागपुर पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और अन्य सर्विलांस रिकॉर्ड का त्वरित विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे थे और फॉरेंसिक व मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पयागपुर थाने से संपर्क करें। 

No comments: