गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-617/2026, धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों 01. आदिल पुत्र अनवर, 02. अरबाज पुत्र हनीफ को पठानपुरवा के पास थाना कोतावली नगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद ओप्पो कम्पनी का मोबाइल फोन व 01 अदद पानी वाला मोटर बरामद किया गया।
दिनांक 01.07.2026 को सन्तराम पाण्डेय पुत्र भगौती प्रसाद पाण्डेय निवासी करमा पाठक थाना को0देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि वे अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी गये थे उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जेब से ओप्पो कम्पनी का मोबाइल फोन चारी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 नितीन उपाध्याय द्वारा की जा रही थी।
आज दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त 01. आदिल पुत्र अनवर, 02. अरबाज पुत्र हनीफ को पठानपुरवा के पास थाना कोतावली नगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद ओप्पो कम्पनी का मोबाइल फोन व 01 अदद पानी वाला मोटर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.07.2026 को कचहरी परिसर से एक मोबाइल फोन चोरी किया था। तथा पानी के मोटर के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि 4 दिन पूर्व पंथनगर चौराहे के निकट निर्माणाधीन मकान से एक पानी की मोटर चोरी की थी।
No comments:
Post a Comment