गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-275/2026, धारा 191(2), 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त-01. राज सोनी पुत्र सोहन लाल सोनी निवासी सोनार गली थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी आशीष कुमार मिश्र पुत्र प्रहलाद चन्द मिश्र निवासी छेदीपुरवा, स्टेशन रोड गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उनके पेट्रोल पम्प पर मुकेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद व मुकेश कुमार तिवारी सेल्समेन का कार्य करते है। दिनांक 27.03.2026 को रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा बोतल में पेट्रोल भरने को कहा मना करने पर गाली गुप्ता व धमकी देते हुए चला गया। फिर जब सेल्समैनो द्वारा पेट्रोल पम्प बन्द करके निकट बाबा ढाबा पर खाना खा रहे थे तभी विपक्षी राज सोनी व उनके सहयोगी साथ में चाकू लेकर आये और मारने पीट कर गम्भीर रुप से घाटल कर दिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त- 01. राज सोनी पुत्र सोहन लाल सोनी निवासी सोनार गली थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment