गोण्डा - दिनांक 13.07.2026 को वादी पाटन पुत्र स्व0 नीवर निवासी ग्राम सिसई भीखपुर मजरा डुडवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0मनकापुर में लिखित तहरीर दी कि उनकी लड़की का विवाह विपक्षी राजकुमार पुत्र गौरी से 15 वर्ष पूर्व हुआ था, जिनसे 02 बच्चे है। शादी के बाद से ही उनके पुत्री को छोटी छोटी गलती निकाल कर अक्सर मारपीट कर प्रताडित करते थे। जिससे तंग आकर वादी की पुत्री ने दिनांक 12.07.2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0मनकापुर में मु0अ0सं0-287/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम राजकुमार आदि 03 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 14.07.2026 को थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त - राजकुमार पुत्र गौरीप्रसाद निवासी बक्सरा आज्ञाराम तिलकपुर थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा को नवडिहवा चौराहे पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment