गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा सुधाकर द्विवेदी पुत्र अर्जुन द्विवेदी निवासी ग्राम रेहरा बाजार (अधीनपुर), जनपद बलरामपुर को बगुलही पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 09 ग्राम नाजायज गांजा व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया।
दिनांक 12.07.2026 को थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम अवैध शराब निष्कर्षण व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे, सूचना पर बगुलही पुल के पास से अभियुक्त सुधाकर द्विवेदी पुत्र अर्जुन द्विवेदी निवासी ग्राम रेहरा बाजार (अधीनपुर), जनपद बलरामपुर को स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 09 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment