गोण्डा - गोण्डा में फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है, दिल दहला देने वाली घटना से लोगों की रूह कांप उठी। हादसा धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बस स्टॉप के पास उस वक्त हुआ जब साइकिल सवार दंपति को बेकाबू कार ने टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर से सायकिल सवार दंपत्ति10 फीट हवा में उछला गया। हादसे में कार की टक्कर से साइकिल सवार पति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में दंपति के पोते को कार 20 मीटर दूर तक घसीटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया,घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Jun 20, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment