गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-152/26, धारा 85/80(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित दहेज हत्याभियुक्त- विसमभर उर्फ लालमन यादव पुत्र भीखी यादव निवासी ग्राम बक्सरिया ग्रन्ट बनकटवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को बभनान बक्सरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादिनी अमृता यादव पत्नी सतीश यादव निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना खोडारे जनपद गोण्डा द्वारा थाना खोड़ारे मे लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री वन्दना देवी की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विपक्षी विसमभर उर्फ लालमन यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से विपक्षीगण द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 18.06.2026 को विपक्षीगण द्वारा मारपीट किए जाने के उपरांत वन्दना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 20.06.2026 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दहेज हत्याभियुक्त- विसमभर उर्फ लालमन यादव पुत्र भीखी यादव निवासी ग्राम बक्सरिया ग्रन्ट बनकटवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को बभनान बक्सरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment