Jun 14, 2026

कर्नलगंज: नहीं थम रहा सड़क हादसे का सिलसिला,एक की हालत नाजुक, रेफर


करनैलगंज/गोण्डा - सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आये दिन सड़क दुर्घटनाओ की खबर आती रहती है। अभी कुछ देर पहले हुए सड़क दुर्घटना में सायकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोट आई। दुर्घटना करनैलगंज - गोण्डा हाइवे स्थित गोनवा मंदिर के पास उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार को हल्की चोट आई। मिली जानकारी के मुताबिक रघ्घापुरवा कादीपुर निवासी पवन कुमार सायकिल से घर लौट रहा था,तभी गोनवा मंदिर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे पवन कुमार मरणासन्न हो गया। उसे नाजुक हालात में सीएचसी भेजवाया गया जहां डॉक्टर ने उसे गोण्डा रेफर कर दिया।

No comments: