फखरपुर में मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश
फखरपुर, बहराइच: आगामी मुहर्रम त्यौहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना फखरपुर परिसर में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक, थाना फखरपुर ने की।बैठक में तहसीलदार कैसरगंज, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सभी ताजियादार, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को शासन-प्रशासन और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।प्रभारी निरीक्षक ने ताजियादारों से अपील की कि वे निर्धारित मार्गों और समय का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में समुदाय के सहयोग और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया ताकि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

No comments:
Post a Comment