तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर
युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
बहराइच ,थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ोनी निवासी मृतक अंकित कुमार पुत्र बोदर रामनरेश उम्र लगभग २६ वर्ष अपनी मोटरसाइकिल यूपी ४०/बी के/१४२३ से अपने भाई की ससुराल रामगांव थानाक्षेत्र के अन्तर्गत लाला पुरवा जा रहा था कि बहराइच कोतवाली के पुलिस चौकी बेडनापुर के निकट आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जबकि स्प्लेंडर प्लस गाड़ी भी चकनाचूर हो गई घटना की सूचना चौकी प्रभारी बेड़नापुर को दी गई चौकी प्रभारी तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया लेकिन घायल को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब सीतापुर से बहराइच आ रही रोडवेज बस संख्या 3542 बेड़नापुर के पास पहुंची टक्कर इतनी भीषण रही कि गाड़ी चकनाचूर हो गई और युवक के हाथ पैर और सर पर काफी चोटें आई कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई मृतक अंकित के पास से मिले आधार से सूचना कैसरगंज पुलिस को दी गई कैसरगंज पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई जिससे उसका पता लग सका सूचना मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस अत्यंत प्रशिक्षण को भेजा है।

No comments:
Post a Comment