May 27, 2026

नहीं रुक रहा गैस एजेंसी पर मारपीट का मामला, गैस लेने गए युवक के साथ की गई मारपीट


गोण्डा - कोल्हमपुर गैस एजेंसी पर मारपीट की घटना सामने आई है जहां, गैस लेने गए युवक के साथ मारपीट की गई। मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत बाबा गयादीन गैस एजेंसी से जुड़ा है, जहां एजेंसी के लोगों ने युवक से मारपीट की, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा स्थानीय पुलिस से की गई है। जफरापुर निवासी चंदन दुबे द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में आशीष पांडे समेत 5 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

No comments: