May 1, 2026

सूचना विभाग परिसर में लगेगा विशाल कैम्प




         गोण्डा - जनपद के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं को सादर अवगत कराना है कि जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार दिनाँकः 04/05/ 2026 दिन सोमवार को जिला सूचना कार्यालय गोण्डा के परिसर में जनपद के सभी सम्मानित मीडिया बन्धुओं के लिए पी.एम. सूर्य घर सोलर मुफ्त बिजली योजना, समाज कल्याण विभाग वृद्धा पेंशन व अन्य योजना, कृषि विभाग पीएम किसान सम्मान निधि व अन्य योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन व अन्य योजना तथा बिजली विभाग द्वारा भी कैम्प लगाया जायेगा।

         अतः जनपद के आप सभी मीडिया बन्धुओं को सादर अवगत कराना है कि समय से पहुंच कर योजना का भरपूर लाभ उठायें।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र सूचना विभाग गोण्डा।

कैम्प का समय सुबह 10:00 बजे से 03:00 बजे तक कैम्प लगाया जायेगा।

No comments: