गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र रामू को चौहान ढाबा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। दिनांक 30.04.2026 को उ0नि0 उमेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा कोल्हमपुर स्थित चौहान ढाबा पर दबिश दी गई। मौके पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र रामू निवासी चौकीदार पुरवा रामापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
May 1, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment