गोण्डा - अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/2026 धारा 191(2),191(3),115(2),109(1),103(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त धु्रप नरायन दूबे पुत्र रमाकान्त को बग्गी रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 25.04.2026 को वादी संजय दूबे एडवोकेट निवासी रुद्रगढ़ नौसी, अलफनगर द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी रामनरायन पुत्र जग प्रसाद, रामनेवास पुत्र राम बहोर, शिवकुमार पुत्र शांति प्रसाद, मोहित पुत्र शिवकुमार, पुत्ती लाल पुत्र चुन्नू, अखिलेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार व अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते वादी व उसके पिता देवनरायन तथा माता कान्ती देवी पर लाठी-डंडा व लोहे की वस्तु से जानलेवा हमला किया गया। घटना के दौरान वादी के पिता देवनरायन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.05.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त धु्रप नरायन दूबे पुत्र रमाकान्त को बग्गी रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment