May 1, 2026

ई रिक्शा में बैठकर महिला महिलाएं करती थी चोरी,4 महिलाएं व 3पुरुष गिरफ्तार


आमजनमानस के साथ राह चलते हुए चोरी की घटनाएं कारित करने वाले गिरोह के 07 सदस्य (महिला/पुरुष) गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-382/26, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 07 अभियुक्तों-01. अनीशा पत्नी गोविन्दा, 02. निप्ती पत्नी रंजन खरवार, 03. अन्नू देवी पत्नी गुलाब, 04. प्रियंका पुत्री रामराजे उर्फ गुलाब राय, 05. गोविन्दा पुत्र गुलाब, 06. हरिओम पुत्र गुलाब, 07. अखिलेश पुत्र राकेश सहित एक बालअपचारी किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया गया। 
 
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.04.2026 को वादिनी श्रीमती रेनू गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी गई कि वह अपनी बहन के साथ मायके से लौटते समय गोण्डा बस स्टेशन से बैट्री रिक्शा में सवार हुई। रास्ते में दो अज्ञात महिलाएं भी उसी रिक्शा में बैठ गईं। प्रार्थिनी के बच्चे को संभालने में व्यस्त होने का फायदा उठाकर उक्त महिलाओं ने उसके बैग से सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला व बड़ी नथुनी चोरी कर ली। घटना की जानकारी प्रार्थिनी को रिक्शा चालक को किराया देते समय बैग खोलने पर हुई। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं मे ंअभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.05.2026 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आमजनमानस के साथ राह चलते चोरी की घटनाएं कारित करने वाले गिरोह के 07 अभियुक्तों-01. अनीशा पत्नी गोविन्दा, 02. निप्ती पत्नी रंजन खरवार, 03. अन्नू देवी पत्नी गुलाब, 04. प्रियंका पुत्री रामराजे उर्फ गुलाब राय, 05. गोविन्दा पुत्र गुलाब, 06. हरिओम पुत्र गुलाब, 07. अखिलेश पुत्र राकेश को विभिन्न स्थानों( सेमरा रेलवे कॉलोनी स्थित तालाब व कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज के पास स्थित अस्थायी डेरा) से गिरफ्तार किया गया तथा एक बालअपचारी किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया गया। 

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विभिन्न जनपदों में घूम-घूमकर भीख मांगने का कार्य करते हैं। इसी दौरान वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे बस अड्डा, बाजार एवं ई-रिक्शा आदि में अवसर पाकर महिलाओं के बैग/पर्स से चोरी की घटनाएं करते हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व वे लोग गोरखपुर से आकर जनपद गोण्डा में रुके थे। दिनांक 29.04.2026 को गोण्डा बस अड्डे पर ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के बैग से तीन सोने की अंगूठियां चोरी की गईं। अगले दिन पुनः बस अड्डे पर एक अन्य महिला के बैग से एक मंगलसूत्र, कान का झाला, नथुनी सायरा सहित एवं नगदी रुपये चोरी किए गए। चोरी किए गए जेवरात एवं नकदी को आपस में बांट लिया गया तथा कुछ पैसे खर्च कर दिए गए। अभियुक्ताओं द्वारा यह भी बताया गया कि वे लोग चोरी के जेवरात को पहचान छिपाने हेतु अलग-अलग अपने पास रखते हैं तथा मौका मिलने पर राह चलते व्यक्तियों को औने-पौने दामों में बेच देते हैं। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से वे लोग लगातार स्थान बदलते रहते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अनीशा पत्नी गोविन्दा निवासी अकोड़ी गोला विदेशी टोला, थाना अकोड़ी गोला, जनपद रोहतास, राज्य बिहार, 
02. निप्ती पत्नी रंजन खरवार निवासी अकोड़ी गोला विदेशी टोला, थाना अकोड़ी गोला, जनपद रोहतास, राज्य बिहार।
03. अन्नू देवी पत्नी गुलाब निवासी अकोड़ी गोला विदेशी टोला, थाना अकोड़ी गोला, जनपद रोहतास, राज्य बिहार।
04. प्रियंका पुत्री रामराजे उर्फ गुलाब राय निवासी अकोड़ी गोला विदेशी टोला, थाना अकोड़ी गोला, जनपद रोहतास, राज्य बिहार।
05. गोविन्दा पुत्र गुलाब निवासी अकोड़ी गोला विदेशी टोला, थाना अकोड़ी गोला, जनपद रोहतास, राज्य बिहार।
06. हरिओम पुत्र गुलाब निवासी अकोड़ी गोला विदेशी टोला, थाना अकोड़ी गोला, जनपद रोहतास, राज्य बिहार।
07. अखिलेश पुत्र राकेश निवासी पिलरीपुर पावर हाउस, राम सरोवर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर। 

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-382/2026, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट (पीली धातु)
02. 04 अदद अंगूठी (पीली धातु)
03. 01 अदद नथुनी मय सायरा (पीली धातु)
04. 02 अदद जोड़ी झाला (पीली धातु)
05. 01 अदद जोड़ी झुमका (पीली धातु)
06. 16 अदद जोड़ा बिछुआ (सफेद धातु)
07. 02 अदद जोड़ी पायल (सफेद धातु)
08. 01 अदद जोड़ी हाथ पलानी (सफेद धातु)
09. 03 अदद सिक्के (सफेद धातु)


No comments: