गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मोतीगंज/प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-34/26, धारा 80(2),85,115(2),351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित दहेज हत्याभियुक्त-01. डेविड पुत्र टीकाराम को ग्राम घरवासजोत से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 23.02.2026 को वादी शिवनाथ पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी ग्राम रानीजोत सेमरा दम्मन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री निर्जला की शादी दिनांक 13.05.2025 को डेविड पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम घरवासजोत थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। शादी के उपरान्त पति डेविड एवं उसके परिजनों द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मृतका को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पति द्वारा बाहर रहते हुए भी फोन के माध्यम से उसे परेशान किया जाता था। वादी के अनुसार उक्त प्रताड़ना एवं दहेज की मांग से क्षुब्ध होकर उसकी पुत्री निर्जला ने दिनांक 22.02.2026 को अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 30.05.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दहेज हत्याभियुक्त- डेविड पुत्र टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment