गोण्डा - अंजनी कुमार चौबे पुत्र राघवराम चौबे निवासी ग्राम भैसहा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री ज्योति का विवाह दिनांक 18.06.2021 को राजन शुक्ला पुत्र प्रभुनाथ शुक्ला निवासी ग्राम पूरे उदई थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा के साथ किया था। विवाह में अपनी सामर्थ्य अनुसार अपाची मोटरसाइकिल, ₹3,00,000 नगद, सोने की अंगूठियां, जंजीर व अन्य घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि पति राजन शुक्ला, सास ममता शुक्ला, ससुर प्रभुनाथ शुक्ला तथा देवर अमन शुक्ला दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन व दो तोला सोने की जंजीर की मांग करते हुए ज्योति को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दिनांक 04.05.2026 को उक्त सभी आरोपियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर ज्योति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 18.05.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त राजन शुक्ला पुत्र प्रभुनाथ शुक्ला नि0 पूरे उदई थाना को0देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
May 18, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment