May 18, 2026

गोंडा : जबरन वसूली करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - राज कश्यप पुत्र गिरजेश कुमार निवासी अमोढ़ा, थाना छावनी जनपद बस्ती द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा पर लिखित तहरीर दी गयी कि वह गोण्डा में अपने फूफा घनश्याम कश्यप निवासी भुतहाताल के यहां रहकर ऐस्फ्रा शोरूम गोण्डा में नौकरी करता है। दिनांक 16.05.2026 को ड्यूटी समाप्त कर रात्रि लगभग 08ः30 बजे बालाजी मंदिर केशवपुर पहड़वा जा रहा था, तभी रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे रोककर जबरन उससे ₹5000/- गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करा लिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 18.05.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान,02. श्यामू गिरी पुत्र तिलकराम गिरी, 03. विशाल पुत्र ननकू को केशवपुर पहाड़वा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। 


01. इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी पुलिस लाइन घोसियाना मौजा केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. श्यामू गिरी पुत्र तिलकराम गिरी निवासी महादेवा पोस्ट केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. विशाल पुत्र ननकू निवासी ग्राम महादेवा पोस्ट केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


No comments: