गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 16.05.2026 को उ0नि0 रणविजय सिंह मय हमराह पुलिस बल के ग्राम बहादुरा क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बहादुरा में सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई, जहां 16 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से मालफड़ के रूप में कुल ₹2,01,600/- नकद तथा 52 ताश के पत्तों की 02 गड्डी बरामद हुई। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल ₹6,840/- नकद बरामद किये गये। बरामद समस्त धनराशि एवं ताश की गड्डियों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वजीरगंज में धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अभिनेश कुमार पुत्र शंकर पाल निवासी सहादतगंज थाना अयोध्या कैण्ट जनपद अयोध्या
02. रंजीत सोनकर पुत्र स्व0 मंगलदास निवासी सदर बाजार कैण्ट थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
03. तोहिद अहमद पुत्र शफीक निवासी सिकन्दरपुर थाना परशरामपुर जनपद बस्ती
04. राजकरन पुत्र दीपचन्द निवासी जनंथरा घाट थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
05. राजीव सक्सेना पुत्र दीनदयाल सक्सेना निवासी शिव कॉलोनी थाना खटीमा जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड
06. विष्णु पुत्र रामसूरत निवासी दुल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा
07. दीनानाथ मोदनवाल पुत्र पूरनप्रताप निवासी सिकन्दरपुर थाना परशरामपुर जनपद बस्ती
08. मंजय यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव निवासी हलकारद पुरवा थाना अयोध्या कोतवाली जनपद अयोध्या
09. उमेश पुत्र स्व0 रामकुमार प्रसाद निवासी बेगमगंज गढ़ैया थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
10. कामरान खान पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी दिलकुशा मोतीमहल थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
11. दीपनारायण पुत्र स्व0 सुभरन यादव निवासी धोबहा मौजा बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा
12. वंश पाण्डेय पुत्र स्व0 राजकुमार पाण्डेय निवासी सुगरमिल गेह थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा
13. विकास सोनी पुत्र वंशीलाल सोनी निवासी हड्डीपुरवा सुगरमिल थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा
14. मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद नजरु निवासी जवाहर नगर (मनकापुर बाजार) थाना मनकापुर जनपद गोण्डा
15. जयनुल पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी सदर बाजार कैण्ट थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
16. अबरार पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी राठबेली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
No comments:
Post a Comment