गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 191(1),115(2),333,352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व0 दूधनाथ उर्फ राजेन्द्र सिंह, 02. सत्यम सिंह पुत्र बब्बू सिंह उम्र करीब नि0 रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
जनपद गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रघुनाथपुर निवासी हरिकृष्ण मिश्र पुत्र हौसिला प्रसाद मिश्र द्वारा थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि भूमि कब्जेदारी को लेकर विपक्षीगणों से मुकदमेबाजी चल रही है। इसी रंजिश को लेकर दिनांक 11.05.2026 को सुबह करीब 08ः00 बजे विपक्षीगण राजू, शिव कुमार, शिव पूजन, जगदीश सिंह, सत्यम, शिवम, आशीष, आदित्य व अभय आदि लाठी-डण्डों से लैस होकर उनके घर में घुस आये तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षीगणों द्वारा नन्दनी पत्नी रामकृष्ण मिश्र, गुंजन पत्नी हरिकृष्ण मिश्र, ममता पत्नी चन्द्रमणि मिश्र तथा अखिलेश पुत्री हौसिला प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 01. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व० दूधनाथ उर्फ राजेन्द्र सिंह तथा 02. सत्यम सिंह पुत्र बब्बू सिंह निवासीगण ग्राम रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment