Apr 23, 2026

सपा नेताओं ने हजरतगंज में फूंका मेयर सुषमा खर्कवाल का पुतला, सुषमा ने की थी अखिलेश यादव की मां पर अभद्र टिप्पणी

  


लखनऊ। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मां पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार व उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेयर सुषमा खर्कवाल का पुतला दहन भी किया। 

इस दौरान सपा नेताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शन पर अड़े सपा नेताओं को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। इस दौरान सपा नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि मेयर सुषमा खर्कवाल की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां पर की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है इससे कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है इसलिए विरोध स्वरूप आज हमने मेयर सुषमा खर्कवाल का पुतला फूंकने का काम किया। 

प्रदर्शन के मुख्य रूप से सपा नेता आशुतोष तिवारी आशु, गौरव सिंह, परेश सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments: