हरिकेश शर्मा ने बहराइच में इंटरमीडिएट परीक्षा में किया टॉप
कैसरगंज सरदार पटेल इंटर कॉलेज का होनहार छात्र, जिले का नाम रोशन
बहराइच। कैसरगंज के सरदार पटेल इंटर कॉलेज के छात्र हरिकेश शर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल कर सभी को गर्वित कर दिया। विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) से परीक्षा पास करने वाले हरिकेश ने मेहनत से यह उपलब्धि अर्जित की।गोडहिया नंबर 1, सरपंच पुरवा के निवासी हरिकेश के पिता सुशील कुमार शर्मा शिक्षामित्र हैं। इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक बादशाह सिंह, उप प्रबंधक पवन सिंह, पंकज सिंह पाठक व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। पवन सिंह ने कहा, "हरिकेश मेहनती छात्र थे। कॉलेज ने कई वर्षों से जिले में मेरिट में पहला स्थान बनाए रखा है।"कैसरगंज व आसपास के क्षेत्र में हरिकेश की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र का गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

No comments:
Post a Comment