आयुष मिश्रा ने लहराया परचम, हासिल किया 86 प्रतिशत अंक
सिविल सेवक बनना है लक्ष्य
फखरपुर, बहराइच। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2025-26 परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी होने पर चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के छात्र आयुष मिश्रा ने 86 प्रतिशत (516/600) अंक हासिल कर सबका दिल जीत लिया।इस सफलता से अपने गुरुओं, माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले आयुष ने कहा, "यह सफलता मेहनत और लगन का फल है। भविष्य में सिविल सेवक बनकर देश की सेवा करूंगा।" उनके पिता रवींद्र कुमार मिश्र बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं। आयुष ने आगे की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि पढ़ाई में और मेहनत जारी रखेंगे।

No comments:
Post a Comment