Apr 24, 2026

दसवीं की परीक्षा में नरेंद्र ने बनाया स्थान, मिल रही बधाइयां


गोण्डा - यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शान्ती देवी कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र नरेंद्र ने अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति जागरूक और समर्पित रहे नरेंद्र कर्नलगंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसेरिया निवासी सुखदेव के बेटे हैं। अपनी मेहनत की बदौलत दशवीं की परीक्षा में नरेंद्र ने 82.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर गांव व परिजनों का नाम रोशन किया है। मन में कुछ करने की तमन्ना रखने वाले नरेंद्र की गणना कॉलेज के होनहार छात्रों में है। नरेंद्र की इस कामयाबी पर गुरुजनों,सगे संबंधियों, रिश्तेदारों तथा परिवारी जनों ने शुभकामना देकर हौसला अफजाई किया ।

No comments: