गोण्डा - जिले के खोडारे थानाक्षेत्र अंतर्गत कूकनगर में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया, और उसमे आग लग गई,ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक
राजेश की जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतक राजेश बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment