Apr 21, 2026

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत, भारी फोर्स मौके पर

गोण्डा - जिले के नवाबगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, घटना से नाराज परिजनों ने प्रदर्शन 
 कर विरोध जताया। पीड़ित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता देख मौके पर तीन थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि संबंधित चालक व ट्रैक्टर-ट्राली को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,मौके पर पुलिस बल मौजूद है ।

No comments: