Apr 29, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा, आधा दर्जन लोगों की मौत

उन्नाव - सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, हादसा कार और डंपर में जोरदार टक्कर से हुआ था। बताया जा रहा है कि कार चालक के ओवरटेक करते वक्त दोनों वाहनों में टक्कर हो गई,डंपर से टकराकर बोलेरो कार पलट गई थी कार सवार गांगाघाट से लौट रहे थे बिहार थाना के सुमेरपुर बक्सर रोड पर यह हादसा हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

No comments: