Apr 28, 2026

दस हजार की घूस लेते रंगे हाथ धरे गए दारोगा

 मुकदमे में नाम निकालने के एवज में मांगी थी दस हजार की घूस

मिहींपुरवा, बहराइच।  जनपद के थाना मोतीपुर अंतर्गत दौलतपुर चौकी इचार्ज सुरेश कुमार गिरि को भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम द्वारा रंगे हाथ  10000  रूपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। चौकी इंचार्ज शिकायतकर्ता से  एक मुकदमे में नाम निकलवाने के लिए  10000 रुपए की मांग कर रहे थे । जिस पर पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन टीम गोंडा को सूचना दी गई थी । गौरतलब हो कि थाना मोतीपुर अंतर्गत दौलतपुर के मुजरा लोनियन पुरवा निवासी  अवधेश कुमार पुत्र भगौती से दारोगा एक मुकदमे में परिजनों के नाम निकालने व जेल न भेजने के एवज में 10000 रुपए की मांग कर रहे थे। जिस पर पीड़ित  एंटी करप्शन टीम गोंडा को मामले  की जानकारी दी गई थी। आरोपी दारोगा सुरेश चंद्र गिरि जनपद गोरखपुर के थाना बांसगांव अंतर्गत हरिहरपुर के मूल निवासी हैं और थाना मोतीपुर अतर्गतर् दौलतपुर के चौकी प्रभारी हैं। सूचना पर भ्रष्टाचार निवारण टीम गोंडा के निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में थाना मोतीपुर के मुख्य गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर आरोपी दारोगा को मंगलवार दोपहर  1:30 बजे के निकट पैसे लेते हुए रंगेहाथ  धर दबोचा। इसके बाद टीम उनको लेकर नानपारा कोतवाली ले गई जहां उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरोगा के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

No comments: