Apr 30, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में चौथी रैंक लाकर "अखण्ड " ने लहराया परचम


करनैलगंज /गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरवा निवासी अखण्ड प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा में जेआरएफ करने के पश्चात् देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी हिन्दी में शोध छात्र की परीक्षा में अपने ग्रुप में चौथा स्थान हासिल कर अपने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है
अखण्ड प्रताप सिंह प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा करनैलगंज चित्रगुप्त इंटर कालेज में ग्रहण की है तथा स्नातक (बी०ए०) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय(बीएचयू) बनारस से सम्मान सहित उत्तीर्ण की है व परास्नातक (एम०ए०) की परीक्षा केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमांचल प्रदेश से सम्मान सहित उत्तीर्ण किया व हिन्दी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन्हें "हिमांचल राजभाषा सम्मान" से भी सम्मानित किया गया है । 
 अखण्ड प्रताप सिंह ने अपनी इस उपलब्धि पर बताया कि अपने पूर्वजों व गुरुजनों के आशीर्वाद एवं कड़ी मेहनत से आज हमारा सपना पूरा हो रहा है। अखण्ड प्रताप सिंह एक शिक्षा-समर्पित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके बाबा स्व० सूबेदार सिंह जी प्रधानाध्यापक थे व इनके पिता के० डी० सिंह एडवोकेट तहसील करनैलगंज गोण्डा में वकालत करते हैं एवं माता श्रीमती संगीता सिंह स्नातक हैं । परिवार की यही शैक्षिक परंपरा अखण्ड प्रताप सिंह के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी। 
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री वी.के. श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह सहित समस्त स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही ग्राम मुंडेरवा के राम प्रताप सिंह भू० पू० प्रधानाध्यापक, दिनेश कुमार सिंह भू०पू० प्रधानाध्यापक, अर्जुन सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह प्र०अ०, रवींद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह "कलहंस", प्रधान प्रतिनिधि विशाल सिंह, आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, अरविंद सिंह एडवोकेट (हाईकोर्ट), दीपक सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) विद्याभूषण सिंह एवं अन्य क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

No comments: