Mar 5, 2026

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर एमबीबीएस छात्र उछल कर रेलिंग में फंसा,मौत, कई घायल

गोरखपुर - तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर का कहर उस वक्त देखने को मिला जब एमबीबीएस छात्र की दर्दनाक मौत हो गई और हादसे में कई घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार की गति इतनी तेज थी कि उसने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसकी चपेट में आकर एमबीबीएस छात्र उछलकर ओवरब्रिज रेलिंग में जाकर फंस गया और हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र छात्र आकाश पांडेय के रूप में हुई। वहीं हादसे में दो बाइक सवार समेत कई अन्य लोग भी घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक गोल्डी निषाद को अरेस्ट कर लिया। घटना शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत चार फाटक ओवरब्रिज की है।

No comments: