Mar 5, 2026

नगर में चल रहा बड़ा धार्मिक अनुष्ठान, आप भी बनें सहभागी



जनकपुरी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह


करनैलगंज/गोण्डा - छोटी अयोध्या के नाम से सुविख्यात धर्म नगरी करनैलगंज में बड़ा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें प्रतिदिन तमाम भक्तगण शामिल हो रहे हैं। धर्मानुरागी बन्धुओं के लिए अपार हर्ष का विषय है है कि जगन्नियन्ना जगदाधार प्रभु की असीम अनुकम्पा से जनकपुरी मन्दिर (गाड़ी बाजार) करनैलगंज, गोण्डा में भगवान शिव परिवार, भगवान श्रीराम परिवार श्री राधिका-कृष्ण एवं श्री हनुमान जी महाराज की मुर्ति (विग्रह) प्रतिष्ठा का भव्य समारोह चल रहा है। आयोजक मंडल द्वारा भगवत प्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता का अनुरोध किया गया है, आप सभी उक्त कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर पुण्य एवं सुयश के भागी बनें।

कार्यक्रम का स्वरूप इस प्रकार है 

दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार ... प्रातः 09 बजे से पूजा प्रारम्भ.

पूजा प्रारम्भ.

दिनांक 07 मार्च 2026 दिन शनिवार .. प्रातः 09 बजे से

दिनांक 08 मार्च 2026 दिन रविवार

नगर दर्शन मुर्ति व्यास प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन..... भण्डारा व प्रसाद........ ..प्रातः 09 बजे .. सायं 06 बजे से

:: विनीत ::

श्री जनकपुरी मन्दिर समिति

करनैलगंज,गोण्डा।

No comments: