Mar 21, 2026

ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शहर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण, ड्रोन कैमरों से हुई कड़ी निगरानी

 
गोण्डा - ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर जनपद गोण्डा में नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा स्वयं शहर क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर के प्रमुख ईदगाहों एवं विभिन्न नमाज स्थलों का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मौके पर उपस्थित धर्मगुरुओं, मस्जिद कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर आपसी समन्वय एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पर्व के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इसके अतिरिक्त, जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर क्यूआरटी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सोशल मीडिया सेल विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना का समय रहते खंडन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए ईद-उल-फितर पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे जनपद में पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।


No comments: