Mar 22, 2026

प्रेम प्रसंग में सैलून हत्याकांड का बड़ा खुलासा

बदायूं - प्रेम प्रसंग में सैलून गोलीकांड का बड़ा खुलासा सामने आया है, विगत 16 मार्च को युवक पर जानलेवा फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। घटना में प्रयोग की गई बाइक व आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों से तमंचा, कारतूस, चाकू तथा मोबाइल भी बरामद हुआ है, मामला थाना उघेती क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव से जुड़ी है।

No comments: