गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 49/2026 धारा 191(2),115(2),352,351(3),61(2),3(5),109(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त रामतीरथ वर्मा पुत्र रामलौट निवासी ग्राम महराजगंज ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी संदीप पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम महराजगंज ग्राण्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि पुरानी रंजिश के कारण रामतीरथ वर्मा पुत्र रामलौट निवासी ग्राम महराजगंज ग्राण्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा द्वारा रास्ते में धमकी दिलायी जा रही थी। दिनांक 11.03.2026 को समय करीब शाम 05ः00 बजे वादी का भाई प्रदीप घर से बभनान बाजार जा रहा था कि मकोड्या मोड़ के पास विपक्षी विनोद वर्मा पुत्र तीरथराम निवासी महराजगंज ग्राण्ट, अभिषेक राणा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, अक्षय पुत्र अज्ञात निवासी सकदरपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा व रॉड से मारपीट की। मारपीट में प्रदीप के दाहिने पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 15.03.2026 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त रामतीरथ वर्मा पुत्र रामलौट निवासी ग्राम महराजगंज ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment