बरेली - डबल मर्डर का आरोपी अफसर पुलिस से मुठभेड़ में ढ़ेर हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें 2 पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पिस्टल,कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इसके पहले हत्या के मामले में अफसर को उम्रकैद हुई थी, अफसर उम्रकैद की सजा में पैरोल पर था । कलदो दिन पूर्व बुलाई गई पंचायत में अफसर खां ने सास व साले की हत्या कर दिया था। डबल मर्डर के बाद मुठभेड़ में इज्जत नगर के सहारा ग्राउंड में एनकाउंटर कर दिया गया, जिसकी सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
Mar 17, 2026
डबल मर्डर के आरोपी अफसर ने पुलिस पर की दस राउंड फायरिंग, दो कांस्टेबल घायल, अफसर भी हुआ ढेर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment